- Sponsored -
नयी दिल्ली : देश में 75 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड के दोनों टीके लगाये जा चुके हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए बताया कि देश में 75 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।उन्होंने कहा, ” सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। ” श्री मांडविया ने कहा कि टीकाकरण अभियान की यह एक और उपलब्धि है।
- Sponsored -
Comments are closed.