Live 7 Bharat
जनता की आवाज

प्रेरणा शाखा का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

- Sponsored -

IMG 20220903 WA0023

गिरिडीह: मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा की ओर से शनिवार को बड़ा चौक स्थित संपत काम्प्लेक्स स्थित शाखा सचिव रिया अग्रवाल के घर पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें साबूदाना का पापड़, आलू का पापड़, आलू चिप्स, मुंग दाल की मांगोड़ी इत्यादि बनवाने का कोर्स पूरी तरह से निशुल्क करवाया जा रहा है। बताया गया कि प्रेरणा शाखा के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इच्छुक महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना है। बताया गया की आज की महिलाएं कुछ भी कर सकती है।

- Sponsored -

IMG 20220903 WA0022

इस कार्यक्रम के माध्यम से शाखा की सदस्यों के द्वारा मंगोड़ी,पापड़, चिप्स खजला आदि का निर्माण करना सिखाया जा रहा है। उक्त सामग्री बनाने का तरीका जानकर महिलाएं व्यापार भी कर सकती है और मुनाफा कमा सकती है। साथ ही शुद्धता के साथ लजीज स्वाद भी लोगों को मिल पायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की अध्यक्ष अर्चना केडिया, सचिव रिया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूनम चिरानिया, रक्षा खंडेलवाल, सुजाता ख्याल, प्रिया जैन आदि सदस्य लगी हुई है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: