Live 7 Bharat
जनता की आवाज

महाराष्ट्र में कोरोना के 467 नए संक्रमित मिले

- Sponsored -

औरंगाबाद:महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 467 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,67,916 हो गयी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को इसकी सूचना दी।
इस महामारी से राज्य में आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,43,727 हो गया है। इस जानलेवा वायरस से हालांकि 992 लोगों के ठीक होने के बाद अभी तक 77,15,711 लोग इससे निजात पा चुके हैं। राज्य की रिकवरी दर फिलहाल 98.07 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत पर है।
वर्तमान में महाराष्ट्र में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 4,476 हैं।
राज्य में ओमिक्रॉन मामलों में भी उछाल देखा गया है। पिछले 24 घंटों में यहां ओमिक्रॉन के 206 नए मामले दर्ज किये गए जिसके बाद राज्य में इनकी कुल संख्या 5,211 हो गई। उल्लेखनीय है कि इनमें से 4,629 लोग बीमारी से उभर चुके हैं।
इस दौरान महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोविड-19 के 27 नए मामले दर्ज किये गए। राहत की बात यह है कि क्षेत्र में इस बीच किसी की मृत्यु नहीं हुई।
मराठवाड़ा के आठ जिलों के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद में 14, बीड और लातूर में चार-चार, नांदेड़ में तीन और उस्मानाबाद में दो मामले दर्ज किये गए। जबकि जालना, ंिहगोली और परभणी में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: