Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

बिहार : बक्सर में 15 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

- Sponsored -

बक्सर। जिले के दानापुर पंडित दीनदयाल रेलखंड के बक्सर स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 15 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored -

रेल पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार की रात बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ के जवान गश्त कर रहे थे। इसी बीच जवानों की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। आरपीपएफ के जवानों ने जब उसे रूकने को कहा गया तब उसने फरार होने की कोशिश की। आरपीएफ के जवान ने उस युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के बैग से 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नई बस्ती निवासी राम जी गुप्ता राम के रूप में की गयी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.