- Sponsored -
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में भारी बारिश के कारण आज एक कच्चा मकान ढह गया। जिसके मलबे में पांच लोग दब गये थे, जिनमें से एक की मौत हो गई हैं।
वहीं रायबरेली की उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार ने बताया कि शहर में जोशियाना मुहल्ले के मुरैयापुर इलाके में लगातार हो रही बरसात के दौरान एक कच्चा मकान ढह गया। इसमें पांच लोगों के दबने की जानकारी मिलने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया गया। मकान के मलबे में दबने से एक नाबालिग की मौत हो गयी।
- Sponsored -
शंखवार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे रायबरेली के खिन्नी तल्ला के पास जोशियाना मोहल्ले में मिट्टी से बना दो मंज़िला मकान ढह गया। मकान में रह रहे राजन कश्यप, पत्नी मंजू देवी, पुत्र रजत, रजनीश और पुत्री रजनी ढहे मकान के मलबे में दब गए।
- Sponsored -
सभी घायलों को जल्द से जल्द तत्काल जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनको चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। मकान के मलबे में दब कर परिवार के छोटे पुत्र रजनीश की मृत्यु हो गई। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और एसडीएम सदर शिखा शंखवार ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से मिलकर घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को जो भी मदद चाहिए सभी दी जाएगी।
- Sponsored -
Comments are closed.