- Sponsored -
रांची: रांची संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा ने शुक्रवार की रात फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव उसके कमरे से बरामद किया गया। मृतक छात्रा का नाम आदिति कुमारी है। वह संत जेवियर्स कालेज में बीकॉम की छात्रा थी।
आदिति मूलरूप से पलामू के छतरपूर की रहने वाली थी। वर्तमान में वह रांची के चर्च रोड में कृष्णा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी।बताया जा रहा है कि आदिति के कमरे में दो और छात्राएं रहती है। लेकिन वह छुट्टी में गई हुई थी। इन दिनों आदिति कमरे में अकेले ही रह रही थी। शुक्रवार की सुबह नाश्ता करने के बाद कमरे से निकली थी।
- Sponsored -
मगर वह काफी गुमसुम भी थी। दोपहर में उसने खाना भी बताया। लेकिन वह उसे खायी नहीं। शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो हॉस्टल के मालिक उसे देखने के लिए उसके कमरे में गए। लेकिन दरवाजा भीतर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मकान मालिक खिड़की से झांक कर देखा तो छात्रा फंदे से झूलती दिखी।
इसके बाद लोअर बाजार थाने को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस की टीम ने घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को भी दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- Sponsored -