Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

देश में 175.46 करोड़ लोगों को लगे कोविड के टीके

- Sponsored -

नयी दिल्ली : पिछले 24 घंटे में देशभर में सात लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 175.46 करोड से अधिक हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में सात लाख 706 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 175 करोड़ 46 लाख 25 हजार 710 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 16 हजार 51 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या दो लाख दो हजार 131 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.47 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 37 हजार 901 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 21 लाख 24 हजार 284 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.83 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में आठ लाख 31 हजार 87 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 76 करोड़ एक लाख 46 हजार 333 कोविड परीक्षण किए हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.