Live 7 Bharat
जनता की आवाज

छठ महापर्व: खरना प्रसाद ग्रहण करने के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जाला व्रत

छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना के दिन क्या खाया जाता है

- Sponsored -

छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है। चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना करने की परंपरा है। खरना वाले दिन व्रती ऱहने वाले शाम को प्रसाद ग्रहण करते है और इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। छठ पूजा पूरी होने के बाद ही व्रती अन्न जल का ग्रहण करते है। खरना कार्तिक शुक्ल की पंचमी तिथि में होती है। छठ में तन और मन का शुद्धिकरण होना बहुत जरूरी है। इसलिए खरना वाली शाम को प्रसाद करने के बाद 36 घंटे के लिए निर्जला व्रत रखा जाता है।

 

- Sponsored -

छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना के दिन क्या खाया जाता है

 

खरना के दिन बनने वाला प्रसाद मिट्टी के नए चूल्हे पर बनाया जाता है। इस चूल्हे में आम की लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। खीर गुड़ और साठी का चावल शुद्ध तरीके से बनाई जाती है। इसके अलावा खरना की पूजा में मूली, केला, पूरियां, गुड़ की पूरियां और मिठाइयां रखकर भगवान भास्कर को भोग लगाया जाता है। छठ मइया को भोग लगाने के बाद शाम को व्रती इस प्रसाद को ग्रहण करते है। इसके बाद भाई-बंधु, मित्र और परिचितों में खरना का प्रसाद बांटा जायेगा। इसके बाद व्रत रखने वाले करीब 36 घंटे का निराहार एवं निर्जला व्रत शुरू हो जायेगा।

छठ के तीसरे और चौथे दिन क्या है विशेष

 

महापर्व छठ के तीसरे दिन व्रतधारी अस्ताचलगामी सूर्य को नदी और तालाब में खड़े होकर फल एवं कंद मूल से प्रथम अर्घ्य अर्पित करते हैं। चौथे और अंतिम दिन फिर नदियों और तालाबों में व्रतधारी उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देते हैं। दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद ही श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त होता है और उसके बाद वो अपना व्रत खोलकर अन्न-जल ग्रहण करते हैं।

 

छठ के पर्व पर बाजारो में भारी भीड़

छठ के त्यौहार को देखते हुए बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गयी है। व्रत के दूसरे दिन खरना को लेकर सुबह से ही लोगों को दूध समेत अन्य सामानों की खरीददारी करते देखा गया। दूध के साथ ही लोग अन्य सामानों जैसे चूल्हा, आटा, गुड़ समेत अन्य सामानों की खरीददारी करने में व्यस्त हैं। महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के घर-घर में छठ के गीत गूंज रहे हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: