- Sponsored -
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,465 नए मामलों की पुष्टि की गयी है। राष्ट्रीय कमान एवं संचालन केन्द्र (एनसीओसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनसीओसी ने बताया कि देश में नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14 लाख 91 हजार 423 तक पहुंच गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में 4,792 लोगों के कोरोना मुक्त होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 13 लाख 88 हजार 517 तक पहुंच गयी है।
इस समय देश में 13लाख 88 हजार 517 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 1,534 मरीजों की स्थिति गंभीर है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को कोविड-19 से 49 मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 29,877 हो गयी है। कोरोना महामारी से पाकिस्तान का दक्षिणी प्रांत ंिसध सबसे अधिक प्रभावित है जहां पर अब तक कुल लाख 60 हजार 670 सक्रिय मामले प्रकाश में आए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर पूर्वी प्रांत पंजाब है, जहां चार लाख 96 हजार 724 मामलों की पुष्टि हुई है।
- Sponsored -
Comments are closed.