देश में 211.13 करोड़ लोगों को लगे कोविड के टीके
- Sponsored -
नयी दिल्ली : देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 211.13 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 11 करोड़ 13 लाख 94 हजार 649 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 10,227 नये मामले सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 90,707 रह गयी है।यह संक्रमित मामलों का 0.20 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.43 प्रतिशत हो गयी है।मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 13,528 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं।अभी तक कुल चार करोड़ 37 लाख 70 हजार 913 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.61 प्रतिशत है।देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 22 हजÞार 322 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88 करोड़ 43 लाख 39 हजार 045 कोविड परीक्षण किए हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.