देश में 206.88 करोड़ लोगों को लगे कोविड के टीके
- Sponsored -
नयी दिल्ली: देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 206.88 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 6 करोड़ 88 लाख 49 हजार 775 टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 12 हजार 751 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 31 हजार 807 हो गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.31 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 3.50 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 16 हजार 412 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 35 लाख 18 हजार 71 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.51 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 63 हजÞार 855 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 87 करोड़ 85 लाख 52 हजार 17 कोविड परीक्षण किए हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.