- Sponsored -
ब्रासीलिया: ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 18,578 नये मामले दर्ज किये गये, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 2,14,45,651 हो गयी।ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान इस महामारी से 506 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 5,97,255 हो गया। देश में अब तक 2.04 लाख से अधिक लोगों ने इस महामारी को मात दी है। इससे एक दिन पहले देश में कोविड-19 के 27,527 नये मामले दर्ज किये गये थे तथा 627 लोगों की मौत हुई थी।ब्राजील कोरोना से मरने वालों की संख्या के मामले में दुनिया भर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में जहां मृतकों की संख्या सात लाख के पार पहुंच गयी है, वही ब्राजील में यह आंकड़ा छह लाख 99 हजार से अधिक है।
- Sponsored -
Comments are closed.