- Sponsored -
मुंबई:महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,847 नए मामले दर्ज किए गए और सात मरीजों ने इसके कारण जान गंवाई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में इस महामारी से अब तक 80,64,366 लोग प्रभावित हुए हैं और मरने वालों की संख्या 1,48,157 हो गई है।
इस दौरान राज्य में 1,840 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। इसके बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की कुल संख्या 79,04,320 हो गई। राज्य की रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है। वर्तमान में 11,889 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है ।
- Sponsored -
Comments are closed.