देश में 178.02 करोड़ लोगों को लगे कोविड के टीके
- Sponsored -
नयी दिल्ली :देश भर में पिछले 24 घंटे में 21 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 178.02 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 21 लाख 83 हजार 976 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 178 करोड़ दो लाख 63 हजार 222 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
- Sponsored -
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के छह हजार 561 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 77 हजार 152 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.18 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.74 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 14 हजार 947 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 23 लाख 53 हजार 620 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.62 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में आठ लाख 82 हजार 953 कोविड परीक्षण
- Sponsored -
Comments are closed.