Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

देश में 175.83 करोड़ लोगों को लगे कोविड के टीके

- Sponsored -

नयी दिल्ली : पिछले 24 घंटे में देश भर में 35 लाख से अधिक कोविड टीके लगायें गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 175.83 करोड से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 35 लाख 50 हजार 868 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 175 करोड़ 83 लाख 27 हजार 441कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 13 हजार 405 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 81हजार 75 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.42 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.24 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 34 हजार 226 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 21 लाख 58 हजार 510 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.38 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 10 लाख 84 हजार 247 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 76 करोड़ 12 लाख 30 हजार 580 कोविड परीक्षण किए हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.