Live 7 Bharat
जनता की आवाज

जामताड़ा के बराकर नदी में नाव पलटने से 17 लोग लापता

- Sponsored -

जामताड़ा, 24 फरवरी (वार्ता) झारखंड में जामताड़ जिले के बराकर नदी पर बरबिंदिया- श्यामपुर- वीरगांव नदी घाट पर गुरुवार को नाव हादसे में 17 लोग लापता है।
मिली जानकारी के अनुसार, बराकर नदी में शाम करीब पांच बजे यात्रियों से भरी बरबिंदिया घाट से श्यामपुर वीरगांव घाट आ रही थी। इसी बीच नाव के बराकर नदी के बीच में पहुंचते ही अचानक तेज आंधी शुरू हो गयी। जिसकी चपेट में आकर नाव पलट गई।
स्थानीय लोगों को कहना हे कि नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे जिसमें 17 लोगों के लापता हैं। इसमें कुछ छोटे बच्चे भी हैं। सभी लोग धनबाद जिले के निरसा से लौट रहे थे. इसमें कुछ यात्री और दैनिक मजदूर तथा साइकिल से कोयला ढोने वाले लोग भी थे।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण पहुंच गए हैं। ग्रामीणों ने अपने स्तर से राहत कार्य शुरू किया है। रात हो जाने की वजह से राहत कार्य चलाने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मौके पर जामताड़ा थाना पुलिस मौजूद है। जानकारी के अनुसार, अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: