Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

देश में 165.04 करोड़ लोगों को लगे कोरोना के टीके

- Sponsored -

नयी दिल्ली :देश भर में पिछले 24 घंटे में 56 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 165.04 करोड़ से अधिक हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 56 लाख 72 हजार 766 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 165 करोड़ चार लाख 87 हजार 260 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 35 हजार 532 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या बढकर 20 लाख चार हजार 333 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 4.91 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 13.39 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में तीन लाख 35 हजार 939 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 83 लाख 60 हजार 710 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.89 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में 17 लाख 59 हजार 434 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इसके साथ ही देश में अभी तक कुल 72 करोड़ 57 लाख 74 हजार 705 कोविड परीक्षण किए हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.