- Sponsored -
नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में अब कमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के नए केस में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के 16,167 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 15,549 लोग ठीक भी हुए हैं।हालांकि, देश में कोरोना के एक्टिव केस में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर अब 1,35,510 हो गए हैं। रविवार को सक्रिय मामले 1,34,933 थे।देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 41 लाख 61 हजार 899 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कुल 4 करोड़ 34 लाख 99 हजार 659 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा अब तक कोरोना से 5 लाख 26 हजार 730 लोगों की जान भी जा चुकी है। एक्टिव केस अभी 0.31 फीसद है। रिकवरी दर 98.50 फीसद है। डेली पाजिटिविटी दर 6.14 फीसद, साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 4.64 फीसद है।
देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 206 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 102 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, 93.59 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 10.73 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज लगाई जा चुकी है।
- Sponsored -
Comments are closed.