- Sponsored -
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जिले में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी जिनमें छह महिलाएं हैं।
जियो न्यूज के अनुसार इस दुर्घटना में 10 लोग घायल भी हुए।
दुर्घटनाग्रस्त वैन सरगोधा से गुजरांवाला जा रहीं थी, तेज रफ्तार होने के कारण चालकों ने वाहनों पर नियंत्रण खो दिया और वे विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गयीं। दोनों वैन में 28 लोग सवार थे।
इस हादसे में मारे गये लोगों में एक बालिका भी शामिल है।
रिपोर्ट के अनुसार,मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि करीब पांच लोगों की हालत नाजुक है।
- Sponsored -