Live 7 Bharat
जनता की आवाज

स्वामी करपात्री जी महाराज की मनायी गयी 115 वीं जयंती

- Sponsored -

भंडरा-लोहरदगा: शनिवार को स्वामी करपात्री सेवा सदन आश्रम मसमानो के प्रांगण में धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की 115 वीं जयंती सत्यनारायण पूजा, माल्यार्पण और भंडारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतम कुमार, थाना प्रभारी भंडरा, कार्यक्रम के संरक्षक विंदेश्वर उरांव, प्रदेश महामंत्री, अजजाति मोर्चा वरिष्ठ समाजसेवी सह अधिवक्ता अजय कुमार मित्तल, समाजिक कार्यकर्ता एवं संस्थान के नवनियुक्त सचिव अभय कुमार महतो, समाज सेवी देवेंद्र मंडल, भूमि दाता सदस्य लाल लवकिशोर नाथ साहदेव, समाजसेवी, लाल देश कुमार साहदेव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विवेक सोनी, कलेश्वर साहू, मुरलीधर अग्रवाल, आनंद पंडा, इंद्रजीत साहदेव, राजेन्द्र गोस्वामी, लछुमन उरांव, हरि पहान ,  राम केश्वर साहू, दयानंद राम, जयशंकर प्रसाद, प्रमोद उरांव, सुरेश भगत, दामोदर तांती, रेणु देवी, राजोबाला देवी सहित सैकड़ों महिला पुरुष कार्यक्रम में शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी, गौतम कुमार, विंदेश्वर उरांव, अजय कुमार मित्तल अभय कुमार महतो एवं अतिथियों के द्वारा स्वामी करपात्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने मुख्य अतिथि गौतम कुमार जी एवं विंदेश्वर उरांव जी को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। विंदेश्वर उरांव जी ने भूमि दाता सदस्य लाल लवकिशोर नाथ साहदेव तथा हरि पहान को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। थाना प्रभारी, अजय कुमार मित्तल,अभय कुमार महतो एवं विंदेश्वर उरांव जी ने आज के परिवेश में स्वामी करपात्री जी महाराज के जीवन चरित्र की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संचालक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने स्वामी करपात्री जी महाराज को एक महान विभूति बताते हुए कहा कि पूरे झारखंड में स्वामी करपात्री जी महाराज की एक मात्र प्राण प्रतिष्ठित प्रतीमा लोहरदगा जिला के स्वामी करपात्री सेवा सदन आश्रम मसमानो के परिसर में विराजमान है। स्वामी करपात्री जी महाराज आदि शंकराचार्य की परंपरा में प्रादुर्भूत स्वामी विद्यारण्य की परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने वाले भारत के समस्त धर्माचार्यों को धर्म संघ के मंच पर लाने वाले गोहत्या, धर्मांतरण हिन्दू कोड बिल और भारत विभाजन के प्रबल विरोधी, यज्ञ यज्ञादि, धर्म सापेक्ष अखंड भारत के समर्थक, सैकड़ों ग्रंथों के रचयिता संपूर्ण भारत वर्ष के तीन बार पदयात्रा करने वाले कर ही जिनका पात्र है वे धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के नाम से विख्यात हैं। जयंती समारोह के इस पावन अवसर पर  स्वामी करपात्री सेवन स्टार्स अकाडमी मसमानो के सभी आचार्य-आचार्या (विद्यालय परिवार),बरही, मसमानो,ईटा, लोहरदगा रांची के कृतज्ञ धर्म प्रेमी भक्तों की उपस्थिति रही। स्वामी करपात्री जयंती के अवसर पर स्वामी करपात्री सेवा सदन के सह सचिव  अभय कुमार महतो को मुख्य सचिव घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य  नंदन कुमार ने किया।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: