Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

10 वर्षीय बच्ची के साथ सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म

- Sponsored -

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना प्रकाश में आयी है जहां 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे धमकी भी दी जिसके कारण पहली बार बच्ची ने चुप्पी साध ली, लेकिन पिता ने दूसरी और तीसरी बार भी ऐसा किया तो बच्ची पिता की इस हरकत को सह नहीं सकी। मां के सामने पिता की हरकत का खुलासा कर दिया। मामला सोनारी थाना पहुंचा है, जहां मां की शिकायत पर बच्ची के पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने के अधिनियम ) एक्ट के तहत दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई। बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। आरोपित नशे का आदी है। मुख्यालय दो के डीएसपी कमल किशोर ने बताया कि इलाके की रहनेवाली एक विधवा को बस्ती के ही एक व्यक्ति ने पत्नी बनाकर रख लिया। महिला की एक बच्ची भी है। इधर, महिला अपनी 10 वर्षीय बच्ची को सामाजिक संस्था चाइल्ड लाइन वेलफेयर संस्था से जुड़े लोगों के साथ सोनारी थाना पहुंची और बताया कि उसके दूसरे पति ने शराब के नशे में उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उसके साथ मारपीट भी की। बच्ची ने बताया कि उसके सौतेला पिता ने उसे अपनी हवश का शिकार बनाया और विरोध करने पर उसे जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस को दिये अपने बयान में बच्ची ने बताया अगस्त महीने में रक्षा बंधन के दो दिन पहले उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। डर से बच्ची ने पिता की हरकतों को उजागर नहीं किया, लेकिन सौतेले पिता ने दो-तीन बार बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ गलत किया।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.