Live 7 Bharat
जनता की आवाज

हॉकी – महिला एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची में स्थानांतरित

- Sponsored -

रांची, 21 अक्टूबर(वार्ता)
एफआईएच ने शुक्रवार को महिला एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर को चीन के चांगझौ से भारत के रांची में स्थानांतरित कर दिया।

- Sponsored -

महिला एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 13 से 19 जनवरी 2024 तक रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। भारतीय महिला हॉकी टीम के अलावा आठ टीमें पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए भिड़ेंगे। इसके अलावा, अन्य तीन एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मस्कट, ओमान (पुरुष – 15-21 जनवरी 2024) और वालेंसिया, स्पेन (महिला और पुरुष – 13-21 जनवरी) में खेले जाएंगे।
रांची द्वारा महिला एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी के बारे में बोलते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “रांची, झारखंड में वैश्विक हॉकी बिरादरी का स्वागत करना सम्मान की बात है। हम आने वाले समय में कुछ सर्वश्रेष्ठ एशियाई हॉकी टीमों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं।” झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में होने वाली है और अब, इस आयोजन की मेजबानी से देश में बढ़ते खेल केंद्र के रूप में झारखंड की स्थिति मजबूत होगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने हाल ही में संपन्न 19वें एशियाई खेलों हांग्जो 2022 में जापान पर 2-1 की जीत के बाद कांस्य पदक जीता और इस जीत ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ा दिया है और वे अब पेरिस 2024 ओलंपिक में स्थान सुरक्षित करना चाहती हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: