Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, सात घायल

- Sponsored -

भवनाथपुर (गढ़वा) । गढ़वा जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश से लौट रहे 10-11 लोग सवार कमांडर वाहन और बस में टक्कर हो गई। जिससे मेराल थाना के दलेली गांव के 10 वर्षीय बालक उदय कुमार उरांव और 46 वर्षीय मुरली उरांव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैसे हुई सड़क दुर्घटना
जानकारी के अनुसार दलेली गांव के 10-11 लोग कमांडर से गांव की एक बेटी की छेका करने उत्तर प्रदेश के कोन गांव में गए थे। रात में ही वे वहां से लौट रहे थे। भवनाथपुर प्रखंड के सिंघीताली गांव के पास कमांडर वाहन वहां खड़ी बस में टकराने के बाद और तेज गति से भागने लगा और कुछ दूर आगे बढ़ते ही मोड़ पर पलट गया।   इस दुर्घटना में उदय कुमार उरांव नाम के बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर स्थिति को देखते हुए तीन लोगों को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है। गंभीर रूप से घायल कमांडर चालक मुरली उरांव की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। शनिवार को पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Sponsored -

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.