- Sponsored -
छपरा: बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर मठिया गांव के समीप से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसकी तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अगले 72 घंटे तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
- Sponsored -
Comments are closed.