- Sponsored -
सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईकल विजय यात्रा रथ लेकर पयागपुर पहुचें।,
आप को बताते चले की प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के निर्देश पर सपा के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज सायकिल विजय यात्रा लेकर पयागपुर पहुंचे जहां नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव एवं पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने अपने हजारों समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया, यात्रा के साथ पहुंचे वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की सरकार हर स्तर पर फेल नजर आ रही है चाहे वह रोजगार का मुद्दा हो या कानून व्यवस्था की,सरकार केवल कुछ लोगों को जो उनके चहेते है उनको ही फायदा पहुंचा रही है।
- Sponsored -
Comments are closed.