विशाखापत्तनम, 01 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम स्थित हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में शनिवार को एक भारी-भरकम क्रेन गिरने से कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना दोपहर बाद करीब 12.30 उस समय हुई उस समय हुई जब शिपयार्ड में मजदूर पोत निर्माण के उपकरणों को लाने के लिए नये क्रेन के इस्तेमाल का परीक्षण के काम में लगे थे। घटना के दौरान करीब 20 मजदूर वहां मौजूद थे। इसी दौरान क्रेन के गिर जाने से उसके नीचे दबकर 10 मजदूरों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घयल हो गये। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के विशाखापत्तनम स्थित परिसर में आज हुए क्रेन हादसे में 11 लोगों की मौत हो जाने पर गहरा दुख जताया और शोककुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट किया,“ विशाखापत्तनम में एक क्रेन दुर्घटना में 11 लोगों की आकस्मिक निधन की खबर से मन व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत की आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवदेनाएं। ऊँ शांति।”
आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में आज अपराह्न क्रेन के गिरने से 11 लोगों की मौत हो गयी।