- Sponsored -
भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड शहर के गौरी सरोवर में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर शाम 40 वर्षीय दीपक सोनी का शव मिला। वह सुबह घर से बगैर कुछ बताए निकल गया था और फिर वापस नहीं लौटा। इस बीच परिजन उसकी तलाश करते रहे। शाम को एक सरोवर में उसका शव मिला।प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि व्यक्ति का पत्नी से अक्सर विवाद होता था और वह उसके साथ नहीं रहती थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
- Sponsored -
Comments are closed.