- Sponsored -
अधिकारियों की मौन स्वीकृत से सरकार को लग रहा करोड़ों का चूना
राम प्रसाद सिन्हा
पाकुड़: समरथ को नही दोष गोंसाईं वाली कहावत मालपहाडी थाना क्षेत्र के रामनगर मौजा में पत्थरों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर शत प्रतिशत चरितार्थ हो रही है।खनन परिवहन एवं पुलिस विभाग से जुड़े कुछ अधिकारियों की मौन स्वीकृति इन पत्थर माफियाओं को मिल जाने के कारण सरकार को करोड़ो रुपए राजस्व का चूना लग रहा है।यूँ कहें तो रामनगर मौजा में पत्थर माफियाओं का सिक्का चल रहा है।इस गोरखधंधे का एक आश्चर्यजनक पहलू यह भी है कि इसमें शामिल पत्थरो के अवैध कारोबारी बंद पड़े पत्थर खदानों,अनुज्ञप्ति अवधि खत्म हुए खदानों सरकारी रास्ता और गोचर जमीन पर भी बेधड़क पत्थरों का उत्तखनंन कर उसका परिवहन बेरोकटोक जारी रखें हुए हैं।इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने वालों एवं आंख मूंद लेने वाले सरकारी अमले जुमलों को एक तय की गयी रकम मिल रही है। रामनगर में अवैध पत्थरो का कारोबार करने वालों की रसूख का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि बिना कागजात के सैकड़ों डंफरो का परिचालन मालपहाडी ओपी के सामने से प्रतिदिन हो रहा लेकिन कागजातों की जॉच नही होती।इतना ही नही अवैध संचालित इन पत्थर खदानों में विस्फोटक का भी इस्तेमाल पत्थर उत्तखनंन के लिए किया जा रहा पर रोकने एवं टोकने की हिम्मत पुलिस महकमा नही जुटा पा रहा।इन पत्थर माफियो द्वारा रास्तो के किनारों पत्थरो का भंडारण भी किया जा रहा है।रामनगर क्षेत्र में अवैध इन कारोबारियों के सिंडिकेट में सत्ता ही नही विपक्ष के लोग भी शामिल हैं जो खुद तो कमा रहे और सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे। इन अवैध संचालित खदानों के निकट स्थित वैध खदानों के मालिकों ने यदि इसका विरोध किया तो ये माफिया अपने संरक्षक अधिकारियों से उन्हें ही परेशान करने का काम कर रहे जो नियमानुसार काम करते हुए सरकार को रॉयल्टी दे रहे। बहरहाल पाकुड जिले के रामनगर में दर्जनो पत्थर माफिया अवैध पत्थरो के उत्तखनंन के लिए अपना साम्राज्य कायम कर रखा है।शासन प्रशासन कोविड को हराने की जंग में ताकत झोंके हुए है तो पत्थर माफिया अवैध पत्थरो की खुदाई करने में।
- Sponsored -
Comments are closed.