Live 7 Bharat
जनता की आवाज

योगेंद्र तिवारी भी प्रेम प्रकाश जैसे सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार का सरगना:भाजपा

- Sponsored -

रांची, 21 अक्टूबर(वार्ता) झारखंड में
भाजपा प्रवक्ता एवम पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने आज कहा कि योगेंद्र तिवारी की गिरफ्तारी से राज्य सरकार के सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार की कई परतें खुलेंगी।
श्री षाडंगी ने आज यहां कहा कि योगेंद्र तिवारी भी प्रेम प्रकाश सहित अन्य सत्ता दलालों की तरह ही भ्रष्टाचार का सरगना है। जिससे ईडी की पूछताछ में कई राज खुलेंगे।
कहा कि आखिर तिवारी द्वारा कई मेल मैसेज को डिलीट किया जाना भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होने का ही संकेत करता है। आखिर तीन साढ़े तीन वर्षों से राज्य सरकार ने योगेंद्र तिवारी पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं की?
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को योगेंद्र तिवारी का भूत कुछ दिन पहले से ही परेशान करने लगा था जिसके कारण झामुमो की बौखलाहट बढ़ गई थी।
श्री षाडंगी ने कहा कि झारखंड का शराब घोटाला छत्तीसगढ़ शराब घोटाला से भी बड़ा साबित होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य के सत्ता पक्ष की चुप्पी का रहस्य जनता जानना चाहती है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: