Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

बॉलीवुड सितारों ने ईद पर लोगों को दी बधाई

- Sponsored -

मुंबई: बॉलीवुड के सितारों ने ईद के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। ईद का त्योहार आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के सितारों ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर सभी को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय ने लिखा, सभी को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य और शांति दे। अनिल कपूर ने भी ट्वीट कर सभी को ईद मुबारक कहा है। अनिल कपूर ने लिखा, उन लोगों के लिए दुआ करें जो अब हमारे बीच नहीं रहें।मनोज बाजपेयी ने भी ट्वीट कर फैंस को ईद की शुभकामनाएं हैं और लिखा, स्वस्थ रहे और सेफ रहें।सुष्मिता सेन ने भी पोस्ट शेयर कर फैंस को ईद मुबारक कहा है। फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्वीट कर फैंस को ईद की बधाई दी है। करण ने लिखा, सभी को ढ़ेर सारा प्यार और हर एक शख्स की ंिजदगी में रोशनी की किरण आए। अभिषेक बच्चन ने भी पोस्ट शेयर कर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। दीया मिर्जा ने भी पोस्ट शेयर कर सभी को ईद की मुबारकबाद दी है। हुमा कुरैशी ने अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.