- Sponsored -
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,656 नए मामले दर्ज किये गये हैं तथा 35 और लोगों की इस महामारी से मौत हो गयी है।
राष्ट्रीय कमान और संचालन केंद्र (एनसीओसी) ने रविवार को यह जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि देश में अब तक 12,49,858 लोग इस महामारी चपेट में आए हैं, जबकि 11,75,489 लोगों ने इसे मात दे चुके हैं।
पाकिस्तान में मौजूदा समय में कोविड-19 के 46,503 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 3,445 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
यहां शनिवार को इस जानलेवा संक्रमण से 35 और लोगों की मौत होने के बाद देश में मृतकों की आंकड़ा बढ़कर 27,866 हो गया है।
पाकिस्तान की सिंध प्रांत इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां पर इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 4,59,392 है। इसके बाद पंजाब प्रांत में 4,32,809 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.