Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

पलामू में फंदे से लटका युवक का शव बरामद

- Sponsored -

डालटनगंज, 14 मई झारखंड में पलामू जिले में छतरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर सुशीगंज से एक युवक का शव उसके घर से फंदे से लटका बरामद किया गया है। मृतक युवक की पहचान राजू भुइयां (25) के रूप में की गयी है। वह मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था।घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। राजू की पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी, जबकि उसका पिता शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.