Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

नायडू ने दी गुरु गोविंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं

- Sponsored -

नयी दिल्ली : उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह राष्ट्र नायक के रूप में सबके प्रेरणा स्रोत हैं।
श्री नायडू ने रविवार को गुरु गोविन्द ंिसह की जयंती पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह न्याय एवं निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं।
उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ दशम गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर देशवासियों को हार्दिक बधाई। महान आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक और पराक्रमी राष्ट्रनायक के रूप में गुरु गोविंद सिंह जी हमें सदैव प्रेरणा देते हैं। उनका दिखाया मार्ग ही राष्ट्र की उन्नति का मार्ग है।’’

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.