Live 7 Bharat
जनता की आवाज

टाटा मोटर्स में आज बोनस समझौता, 251 कर्मी हो सकते हैं स्थायी

- Sponsored -

IMG 20230917 095822 टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में इस साल भी बोनस समझौता होने की संभावना है। कंपनी प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच रविवार को दोपहर 2 बजे बोनस वार्ता होने वाली है। पुणे से कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट विशाल बादशाह के शहर पहुंच गये हैं। लिहाजा समझौता होने की संभावना बढ़ गयी है।

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों को इस साल 11. 6 से 12. 12 प्रतिशत बोनस होने की संभावना है। 251 बाइ सिक्स कर्मचारियों का स्थायीकरण किया जा सकता है। पिछले साल टाटा मोटर्स में 10.67 प्रतिशत बोनस और 201 बाइ सिक्स कर्मियों का स्थायीकरण किया गया था। कर्मियों को औसतन 38,200 और 51,500 रुपये मिले थे। इस बार ज्यादा बोनस राशि मिलने की संभावना है। कर्मचारी भी ज्यादा से ज्यादा स्थायीकरण की आस लगाये हैं। टाटा मोटर्स जमशेदपुर देश की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो हर साल अपने कई बाइ सिक्स कर्मचारियों को स्थायीकरण का तोहफा देती है।

- Sponsored -

टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट में भी बोनस समझौता होने की संभावना है। कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच कभी भी बोनस समझौता हो सकता है। इस साल कर्मचारियों को पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा बोनस मिलने की संभावना है। पिछले साल 18.50 प्रतिशत बोनस हुआ था। इस साल कर्मचारियों को 19 . 5 प्रतिशत बोनस मिलने की संभावना है।

बोनस समझौता होने पर कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

- Sponsored -

बोनस समझौता होने पर कर्मचारियों को कई फायदे मिलेंगे। उन्हें बोनस के रूप में अतिरिक्त राशि मिलेगी। साथ ही, स्थायीकरण की उम्मीद भी बढ़ेगी। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनकी नौकरी की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: