Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन का निधन पर सोनिया, राहुल ने जताया शोक

- Sponsored -

नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

- Sponsored -

श्रीमती गांधी ने शुक्रवार को श्रीमती जैन के निधन पर यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीमती जैन ने अपने नेतृत्व में टाइम्स समूह को एक अद्वितीय मीडिया संस्थान बनाया है और इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। परोपकार, समाज सेवा,कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ठ कार्यो के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकेगा। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति को कामना करते हुए परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया, “ टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उनके परिजनों और टाइम्स समूह के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.