- Sponsored -
राजधानी रांची में नहीं थम रहा है मौतों का सिलसिला, 40 की मौत, 605 नए संक्रमित
रांची: राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो रही है। लेकिन मौत का आंकड़ा फिर राज्य में 100 से पार हो गया है। झारखंड में बीते 24 घंटों में 108 कोरोना संक्रमित मरीजों जान चली गई है। जिसमें अकेले रांची से सर्वाधिक 40 मरीजों की मौत हो गई है इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 16, बोकारो और हजारीबाग में 10 – 10, रामगढ़ में 6, देवघर धनबाद कोडरमा पलामू और पश्चिमी सिंहभूम में 3 – 3, चतरा खूंटी लोहरदगा और साहिबगंज में 2 – 2, दुमका गढ़वा और सरायकेला में 1 – 1 में मरीजों की मौत हो गई।राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक पलामू में 932, इसके अलावा बोकारो में 272, चतरा में 179, देवघर में 100, धनबाद में 175, दुमका में 49, पूर्वी सिंहभूम में 579, गढ़वा में 167, गिरिडीह में 124, गोड्डा में 79, गुमला में 237, हजारीबाग में 364, जामताड़ा में 62, खूंटी में 91, कोडरमा में 145, लातेहार में 140, लोहरदगा में 62, पाकुड़ में 7, रामगढ़ में 202, राँची में 605, साहिबगंज में 16, सरायकेला में 60, सिमडेगा में 162 और पश्चिम सिंहभूम में 182 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 7600185 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 7584831 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 7278583 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 306248 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 253490 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं अब तक 4290 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 48468 हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.