- Sponsored -
राजधानी रांची में 28 की मौत, 494 नये संक्रमित
रांची: राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो रही है। झारखंड में बीते 24 घंटों में 76 कोरोना संक्रमित मरीजों जान चली गई है। जिसमें अकेले रांची से सर्वाधिक 28 मरीजों की मौत हो गई है इसके अलावा बोकारो में 8, पूर्वी सिंहभूम में 7, गिरिडीह में 5, धनबाद हजारीबाग और सिमडेगा में 4 – 4, जामताड़ा खूंटी और पलामू में 3 – 3, पश्चिमी सिंहभूम में 2, देवघर कोडरमा लातेहार साहिबगंज और सरायकेला में 1 – 1 में मरीजों की मौत हो गई।राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 957, इसके अलावा बोकारो में 162, चतरा में 30, देवघर में 81, धनबाद में 143, दुमका में 39, गढ़वा में 153, गिरिडीह में 129, गोड्डा में 84, गुमला में 99, हजारीबाग में 270, जामताड़ा में 71, खूंटी में 118, कोडरमा में 104, लातेहार में 92, लोहरदगा में 38, पाकुड़ में 1, पलामू में 192, रामगढ़ में 84, राँची में 494, साहिबगंज में 20, सरायकेला में 48, सिमडेगा में 157 और पश्चिम सिंहभूम में 210 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 7653010 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 7639859 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 7329835 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 310024 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 260602 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं अब तक 4366 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 45056 हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.