झारखंड के 88000 किसानों के खाते में लगभग 286 करोड़ रुपये पीएम किसान निधि के तहत डाले गए
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत झारखंड के 13 लाख 88 हजार 264 किसानों के खाते में 286 करोड़ 15 लाख 44 हजार डाले गए
- Sponsored -
रांची, 14 मई (वार्ता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में लगभग ₹20000 करोड़ की 8वीं किस्त ट्रांसफर किया और इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया।
श्री प्रकाश ने शुक्रवार को कहा कि अक्षय तृतीया का पावन पर्व है, कृषि के नए चक्र की शुरुआत का समय है और इसी दिन करीब करीब 20 हजार करोड़ रुपिया किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। इसका लाभ करीब 10 करोड़ किसानों को होगा। इससे हमारे परिश्रमी किसानों को आर्थिक संबल मिला है और विशेषकर कोरोना महामारी के समय इस योजना ने किसानों के जीवन को सुगम बनाया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के 13 लाख 88 हजार 264 किसानों के खाते में 286 करोड़ 15 लाख 44 हजार रूपिया ट्रांसफर किया गया। इससे झारखंड के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। झारखंड के किसानों के चेहरे पर खुशी दिख रही है। इस मुश्किल वक्त में और बुवाई का समय आने वाला है इससे केंद्र सरकार द्वारा दिये जा रहे मदद से किसानों के बहुत लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सहायता राशि के रूप में 2000 रुपये भारत सरकार द्वारा भेजी जाती है। ऐसे में कुल तीन किश्तों में सालान किसानों को 6000 रुपये सरकार द्वारा दिए जाते हैं। यह योजना भारतीय किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल के किसानों को पहली बार इस सुविधा का लाभ मिलने पर भी प्रधानमंत्री एवम देश के कृषि मंत्री जी का आभार जताया।
श्री प्रकाश ने कहा कि कोरोना की मुश्किल चुनौतियों के बीच जहां किसानों ने कृषि और बागवानी में रिकॉर्ड उत्पादन किया है, वहीं सरकार भी हर साल एमएसपी पर खरीद के नए रिकॉर्ड बना रही है। पहले धान की और अब गेहूं की भी रिकॉर्ड खरीद हो रही है, इस वर्ष,अभी तक बीते वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक गेहूं एमएसपी पर खरीदा जा चुका है। अभी तक गेहूं की खरीद का लगभग 58 हज़ार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में पहुंच चुका है। इससे किसान इस मुश्किल वक्त में भी किसानी जारी रख सकेंगे। जबकि पीएम किसान सम्मान निधि की राशि आज के कठिन समय में किसान परिवारों के लिये बहुत बड़ी राहत है।
- Sponsored -
Comments are closed.