Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

जमशेदपुर में टूट रही है कोरोना वायरस की चेन

- Sponsored -

जमशेदपुर। जमशेदपुर शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। आंशिक लॉकडाउन का बेहतर परिणाम निकलकर सामने आया है। वायरस की चेन को तोड़ने में हम काफी हद तक सफल हुए हैं। अगर इसी रफ्तार से मरीजों की संख्या घटी तो यकीनन जल्दी ही कोरोना पर काबू पा लेंगे। शहर में बीते तीन दिन से संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। तीन दिन में कुल दो हजार 691 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि दो हजार 107 मरीज संक्रमित हुए हैं। आंशिक लॉकडाउन के बाद से आज तक कुल 99 हजार 380 लोगों की जांच हुई है। इसमें 17 हजार 486 पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 15 हजार 878 स्वस्थ हुए हैं। इसमें अच्छी बात यह है कि लॉकडाउन के दूसरे सप्ताह से मरीजों की संख्या तेजी से घटना शुरू हुई है। दूसरे सप्ताह में कुल 35 हजार 405 लोगों की जांच की गई। इसमें छह हजार 337 पॉजिटिव मिले और छह हजार 516 स्वस्थ हुए। तीसरे सप्ताह स्वस्थ होने वालों की संख्या और बढ़ी है। तीसरे सप्ताह में अभी तक कुल 27 हजार 972 लोगों की जांच हुई है। इसमें चार हजार 100 पॉजिटिव मिले है। जबकि चार हजार 492 स्वस्थ हुए है। यानी 392 अधिक ठीक हुए। इस तरह से स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जबकि 22 अप्रैल को यानी 20 दिन पूर्व जब आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी तब शहर में दोगुने रफ्तार से मरीज बढ़ रहे थे। उस दिन कुल 4769 लोगों की जांच हुई थी। इसमें 729 पॉजिटिव मिले थे और 361 मरीज स्वस्थ हुए थे। यानी 368 मरीज अधिक। पहली आंशिक लॉकडाउन (22 से 29 अप्रैल) में 2179 मरीज अधिक मिले। दूसरे आंशिक लॉकडाउन (30 अप्रैल से 6 मई) में 179 मरीज अधिक स्वस्थ हुए। तीसरे आंशिक लॉकडाउन (7 से 11 मई तक) में भी 392 अधिक स्वस्थ हुए। इस संबंध में जिला उपायुक्त सूरज कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ. एके लाल का कहना हैं कि आंशिक लॉकडाउन की वजह से मरीजों की संख्या घटी है। वायरस के चेन को तोड़ने में काफी हद तक सफलता मिली है। लोगों को और सहयोग करने की जरूरत है। ताकि तीसरी लहर के प्रकोप से भी बचा जा सकें।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.