Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

जब थानेदार बना खलनायक, महिलाओं पर चलाया थप्पड़

- Sponsored -

आरा :जहां एक तरफ नीतीश कुमार महिलाओं को लेकर सशक्त बनाने की कोशिश कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ उनके ही कानून के रखवाले महिलाओं से बदसलूकी करते नजर आते है। यह कहना सही है कि बिहार में तो सुशासन की सरकार है। यहां कानून व्यवस्था का राज है। किसी कि मजाल है जो इस राज में कानून को तोड़ दे। क्योंकि नीतीश कुमार के राज में पुलिस वालों को खुलेआम छूट है। उनकी मर्जी चाहे जो कर लें। उनपर कोई नियम कानून लागू नहीं होता है।आज हम आपको सुशासन के सरकार की तस्वीर दिखाने जा रहे है। उस तस्वीर को देखकर शायद आपकी भी आंखे खुली रह जायेगी। क्योंकि बिहार के भोजपुर जिला के गड़हनी थाना का यह थानेदार का कारनामा देख आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि सरेआम महिलाओं से गाली गलौज करते हुए थप्पड़ चलाते है यह थानेदार और तो और जब इससे भी जी नहीं भरता है तो खुलेआम उनके मोबाइल को हाथ से छीनकर फेंक देते है। पूरा मामला जिले के गड़हनी बाजार से जुड़ा हुआ है जहाँ की लॉकडाउन का पालन कराने निकले थानेदार ने पहले तो दुकान बंद करने के नाम पर महिलाओं और लड़कियो को धमकाता है। फिर उनको डीजीपी बिहार का हवाला देते हुए सरेआम थप्पड़ चलाने की कोशिश करता है और उसके बाद गाली गलौज भी करता है। इस तमाम घटनाओं का विडिओ घर वाले बना लेते है। वर्दी के रौब में यह थानेदार जो दूसरे को कानून की शिक्षा देते है। खुद किस तरह कानून को तार तार कर रहे है। परिवार वालो को उल्टे एफआईआर करके जेल भेजने की धमकी भी देते सुन सकते है। इस संदर्भ में जब भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार दुबे से बातचीत की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो सका। जिसके कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका है। लेकिन मामला चाहे जो भी हो गड़हनी के इस दबंग थानेदार ने जो भी कुछ किया है उससे सुशासन और वर्दी की गरिमा जरूर कलंकित हुई है। अब देखना यह है कि इस थप्पड़ चलाने वाले थानेदार पर क्या कारवाई होती है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.