- Sponsored -
चाईबासा। चाईबासा के पत्रकार राजेश पति का आज सुबह 10.30 इलाज के दौरान रांची रिमस में निधन हो गया। पत्रकार के निधन पर पूरे पश्चिम सिहंभूम में शोक की लहर छा गई। कुछ दिन पहले कोरोना पोजेटिव आने पर राजेश को रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था। विधायक दीपक बिरुवा ने न्यूज 11 के पत्रकार राजेश पति के असामयिक निधन पर शोक जताया हैं। कहा कि यह दुखद खबर अविश्वसनीय और विचलित कर देने वाला रहा। मीडिया जगत के साथ इस क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ग्रामीण क्षेत्र से उनका लगाव और अपनी रिपोर्टिंग से समस्याओं को दूर कराना उनकी खासियत रही। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने भी पत्रकार राजेश पति के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। कोडा ने कहा कि उनका निधन हम लोगों लिए व्यक्तिगत क्षति है जिसका भरपाई कर पाना संभव नहीं है ।
- Sponsored -
Comments are closed.