- Sponsored -
दो लाख 76 हजार 133 संदिग्धों की जांच के लिए लिया गया सैंपल
गढ़वा : स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में कोरोना पीड़ित अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1297 मरीज एक्टिव है। जिले भर में दो लाख 76 हजार 133 संदिग्ध लोगों की कोविड-19 को जांच के लिए 12 मई तक सैम्पल लिया गया है। लिए गए सैम्पलों को जांच करने के लिए भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि अब तक भेजे गए सभी सैम्पलों की जांच में जिले से अब तक कोविड-19 के कुल 5529 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 12 मई को 128 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। जबकि 36 व्यक्ति की रिकवरी हुई है। दो लाख 60 हजार 990 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। सीएस ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए 5529 मरीजों में से 4242 की रिकवरी हो चुकी है। वर्तमान में जिले में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या 1297 है ।
- Sponsored -
- Sponsored -
Comments are closed.