- Sponsored -
भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी में बनखेता गांव निवासी लक्ष्मी सिंह के 27 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह की मौत संदिग्ध अवस्था मे कुएं में डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की शादी बीते 28 अप्रैल को डाल्टनगंज के झुंरु गांव में हुई थी। शादी के दूसरे दिन सुबह ही वह घर से गायब हो था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नही चल पाया। तीसरे दिन सुबह उसकी लाश संदिग्ध अवस्था मे कुएं में देखी गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना के एसआई रामप्रसाद इंदवार और एएसआई अनुज सिंह ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया।
- Sponsored -
Comments are closed.