Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

आरा के गंगा तट से मिले तीन शव, बक्सर की ओर से आने की आशंका

- Sponsored -

आरा:बिहार के भोजपुर जिला में गंगा नदी किनारे सिन्हा गंगा घाट पर लावारिस तीन शव बरामद किया गया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मची हुई है। जिला प्रशासन ने सभी तीन शवों को गंगा नदी से निकाला है। वहीं दो दिन पूर्व पीपा पुल के समीप एक शव बरामद किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि सभी शव बक्सर के तरफ से बह कर आ रही है। कोरोना काल में एक साथ गंगा किनारे मिले इतने शव के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। शव में एक महिला और दो पुरुष का शव है। जिसके बाद प्रशासन ने छानबीन तेज कर दी है। वहीं प्रशासन ने एक प्रेस रिलीज जारी कर यह बताया कि सभी शवों को सिन्हा गंगा घाट से बरामद किया गया है। जिसके बाद एक जांच करने का आदेश भी बड़हरा अंचलाधिकारी को दे दिया गया है। वहीं अन्य पार्थिव शरीर की तलाश के लिए इलाके में नाव से खोजबीन की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को गंभीरता से ले रही है। वहीं मिले हुए शवों को सावधानियां बरतते हुए डेड बॉडी का डिस्पोजल करा दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा एक नंबर जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है अगर नदी में कहीं भी शव दिखाई देता है तो जारी किए नंबर पर सूचना दें।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.