67 वर्ष की हुयी कविता कृष्णमूर्ति

Live 7 Desk

मुंबई, 25 जनवरी (लाइव 7) बॉलीवुड की जानीमानी पार्श्वगायिका कविता कृष्णामूर्ति आज 67 वर्ष हो गयी

कविता कृष्णामूर्ति का जन्म 25 जनवरी 1958 में नई दिल्ली में हुआ। उन्हें संगीत की प्रारंभिक शिक्षा घर में ही मिली। उन्होंने बाद में बल  पुरी से शास्त्रीय संगीत सीखा। कविता कृष्णमूर्ति को बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी रही। वह लता मंगेशकर और मन्ना डे के गाने खूब चाव से सुनती थीं। संयोग यह रहा कि नौ साल की उम्र में उन्हें लता मंगेशकर के साथ गाने का मौका भी मिल गया और उन्होंने बांग्ला गाना गाया।यहीं से उन्होंने पार्श्वगायन के क्षेत्र में आने का फैसला किया।

मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में स्नातक करने के दौरान कविता हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। इस दौरान एक कार्यक्रम में मशहूर गायक मन्ना डे ने उनका गाना सुना और उन्हें विज्ञापनों में गाने का मौका दिया।वर्ष 1985 में प्रदर्शित फिल्म प्यार झुकता नहीं के गानों ने कविता को पार्श्व गायिका के रूप में पहचान दिलाई। फिल्म कर्मा का गाना ‘ए वतन तेरे लिए’ को भी कविता ने अपनी आवाज दी है। आजादी और गणतंत्र दिवस के मौके पर इस गाने को खूब सुना जाता है।इसके बाद फिल्म मिस्टर इंडिया के गाने हवा हवाई और करते हैं हम प्यार ने उन्हें सुपरहिट गायिका का दर्जा दिलाया। 90 के दशक में कविता कृष्णमूर्ति हिंदी सिनेमा की अग्रणी पार्श्व गायिका बनकर उभरीं।

कविता कृष्णामूर्ति ने फिल्मी गानों से लेकर गजल, पॉप, क्लासिकल और कई विधा के गाने गाए हैं। कविता कृष्णमूर्ति ने वर्ष 1999 में वायलिनिस्ट एल सुब्रमण्यम से शादी की। कविता कृष्णमूर्ति फिलहाल फिल्मों में कम गाने गाती हैं, लेकिन उनके शो पूरी दुनिया में होते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर बेंगलुरु में सुब्रमण्यम एकेडमी ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स नामक म्यूजिक संस्थान की शुरुआत की। कविता कृष्णमूर्ति ने हिंदी के अलावा कन्नड़, राजस्थानी, भोजपुरी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कोंकणी, नेपाली, असमी और इंग्लिश समेत कई भाषा में गाने गाए, इनके लिए उन्हें ढेरों सम्मान भी मिले। कविता कृष्णमूर्ति ने चाार बार सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्मफेयर अवार्ड मिला है। साल 2005 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment