नयी दिल्ली, 10 जून (लाइव 7) केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी में राजघाट पर 11 से 15 जून तक एक प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है, जिसमें सशक्तिकरण, समावेशिता और सांस्कृतिक गौरव के साथ सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
मंत्रालय की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राजघाट पर गांधी दर्शन के बिरसा मुंडा लॉन में ‘लोक संवर्धन पर्व’ नाम से इस कार्यक्रम की परिकल्पना समावेशी विकास के उत्सव के रूप में की गई है। इसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के दृष्टिकोण के अंतर्गत मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से दस्तकारों, कारीगरों और पारंपरिक शिल्पकारों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मंत्रालय के निरंतर प्रयासों पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
सरकार के 11 वर्ष के उपलक्ष्य में राजघाट पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की प्रदर्शनी बुधवार से

Leave a Comment
Leave a Comment