नयी दिल्ली, 13 जून (लाइव 7) चीन के अधिकार वाले तिब्बत में स्थित भगवान शिव के धाम कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यात्रा का पहला जत्था शुक्रवार को रवाना हो गया।
विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने यहां जवाहरलाल नेहरू भवन में कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के लिए कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने यात्रियों को इस यात्रा के लिए चुने जाने पर सम्मानित किया और उनकी सुरक्षित और संतोषजनक यात्रा की कामना की।
मानसरोवर झील की यात्रा का पहला जत्था रवाना

Leave a Comment
Leave a Comment