नयी दिल्ली, 05 मार्च (लाइव 7) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधान सभा में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के ओ.बी.सी. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने झारखंड विधान सभा में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु श्री यादव और डॉ. लक्ष्मण को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
भूपेंद्र , लक्ष्मण झारखंड विस में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Leave a Comment
Leave a Comment