नयी दिल्ली, 10 मार्च (लाइव 7) केंद्रीय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा श्रम और रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोमवार को कहा कि ई-कचरे का प्रबंधन, एकल उपयोग प्लास्टिक का उन्मूलन और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करने के लिए जरूरी है।
श्री यादव यहां आयोजित स्वदेशी ज्ञान परंपरा और धारणक्षम विकास पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि श्री यादव ने इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध आवश्यक उपायों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, जल, और खाद्य संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ई-कचरे का प्रबंधन, एकल उपयोग प्लास्टिक का उन्मूलन और स्वस्थ जीवनशैली तकनीकी विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को दोहराया और पृथ्वी के प्रति आभार और सेवा की भावना जागृत करने का आह्वान किया।
प्लास्टिक कचरे का उन्मूलन, स्वस्थ जीवन शैली जलवायु परिवर्तन से निपटने को जरूरी: भूपेंद्र यादव

Leave a Comment
Leave a Comment