नयी दिल्ली,25 अप्रैल (लाइव 7) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को एक समाज सुधारक, आध्यात्मिक दृष्टि से प्रेरित प्रशासक और भारतीय नारी शक्ति की जीवंत मिसाल बताते हुए शुक्रवार को कहा कि जब महिलाएं समृद्ध होती हैं तब दुनिया समृद्ध होती है।
श्रीमती गुप्ता ने आज यहां कहा कि इस कथन को चरितार्थ करते हुए दिल्ली सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह बात डॉ. अदिति नारायण द्वारा लिखित और वाणी प्रकाशन की ओर से प्रकाशित पुस्तक शी द किंग: राइज ऑफ लोकमाता अहित्याबाई होल्कर के लोकार्पण के मौके पर कहीं। इस कार्यक्रम में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीरा कुमार और प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास भी उपस्थित थे।
नारी शक्ति की जीवंत मिसाल हैं अहिल्याबाई होल्कर: रेखा गुप्ता

Leave a Comment
Leave a Comment